मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छापेमारी और गिरफ्तारी के समय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नियमों का पालन नहीं होने के आक्रोश में पुलिस पर हमले बढ़े हैं। सबसे अधिक शराब जब्ती के समय पुलिस के साथ मारपीट की वारदात हो रही है। नियम के तहत किसी भी गिरफ्तारी व छापेमारी के समय पुलिस कर्मियों को वीडियो बनाना है। इसको लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। पियर में गिरफ्तारी के समय पुलिस कर्मियों की ओर से ग्रामीणों व सरपंच के द्वारा बनाए जा रहे वीडियो का विरोध करने पर विवाद हुआ। स्थानीय सरपंच की पिटाई करने का भी पुलिस पर आरोप है। इसके बाद उग्र हुए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पियर की घटना से पूर्व मनियारी थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे थे। मनियारी पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित का मौके पर वीडियो नहीं बनाया था। बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.