कटिहार, अप्रैल 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त नाश्ता दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान दुकान से 11 लीटर देसी शराब बरामद हुई। छापेमारी के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी। यह भी पढ़ें- अररिया: 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

हिंद...