पूर्णिया, अप्रैल 30 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।पुलिस ने छापेमारी में लंबे समय से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था और पुलिस को उनकी तलाश कई महीनों से थी। गिरफ्तार आरोपियों में बड़हरी निवासी छोटू कुमार और रायपुरा निवासी पंकज ठाकुर शामिल है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें अवर निरीक्षक विकास कुमार, शैलेश कुमार, मोनी कुमारी, शिवेश कुमार झा और पप्पू कुमार शामिल थे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है। ....................... पुलिस न...