दरभंगा, मई 2 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के भच्छी गांव में पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी कर 3.6 लीटर देसी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब लाल बाबू दास के घर से मिली है। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में देसी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...