सीतामढ़ी, मई 7 -- सीतामढ़ी। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को शहर के अस्पताल रोड और कारगिल चौक इलाके में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में चली छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- बिना पंजीकरण संचालित तीन हॉस्पिटल और क्लीनिक किये सील अवैध क्लीनिकों की जांच जांच में तीन अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल रोड स्थित लाइफ केयर क्लीनिक व कारगिल चौक पर बिना नाम और बिना पंजीकरण के चल रहे दो क्लीनिकों को सील किया। इसके अलावा साक्षी क्लीनिक व मां तारा अस्पताल की भी जांच की गई। मां तारा अस्पताल में सदर अस्पताल के वरीय पदाधिकारी का बोर्ड मिला है। इसके बाद चर्चा का बाजार गर्म हो गया। कार्रवाई के दौरान कई जांच घर और निजी अस्पताल ब...