अररिया, मार्च 17 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट व महलगांव थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो अलग अलग मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट वारंटी कामत गांव निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया। वहीं महलगांव थाना के प्रभारी थानेदार राजू कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व प्रशासन की टीम पर हमला करने मामले में चौकता पंचायत के पैचेली गांव निवासी निवासी अंगद विश्वास व रामपुर गांव निवासी दयानंद महलदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...