महाराजगंज, फरवरी 3 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को देर शाम सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव स्थित एक स्थान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में तस्करी ले लिए डंप किया गया कपड़ा व काफी बरामद किया है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरहदी क्षेत्र के खनुआ गांव के नो मेंस लैंड पर एक स्थान पर काफी व कपड़ा डंप किया जा रहा है। जहां से तस्करी कर नेपाल सीमा में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल स्थानीय पुलिस के टीम के साथ मौके पर छापेमारी की गई। मौके से चार बोरी काफी व दो गांठ कपड़ा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि बरामद खाद को आगे की कार्रवाई के लिए सोनौली कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...