दरभंगा, अप्रैल 22 -- बिरौल। थाना क्षेत्र मे शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर सुपौल बजार के हाट गाछी से सटे मोहल्ले में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर संकरी गलियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे पु.अ.नि.शशि भूषण रजक ने बताया कि गश्ती के दौरान कोठी पुल के पास सूचना मिली थी कि हाट गाछी में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। जब पुलिस बल के साथ चिन्हित झोपड़ी पर छापेमारी की गई, तो वहां से एक काला पॉलीथीन बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- छकरबंधा पुलिस ने तीन शराब भठ्ठी को किया आग के हवाले जांच करने पर उसमें 100 एमएल के कुल 107 पाउच में लगभग 10 लीटर 700 एमएल ...