जहानाबाद, जुलाई 16 -- रतनी, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान में परसबिगहा थाने की पुलिस ने भवर बिगहा गांव से मोहन यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घर से हत्या के प्रयास मामले में मोहन यादव को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...