सीतामढ़ी, मार्च 11 -- पुपरी, एक संवाददाता। पुपरी मद्य निषेध थाना पुलिस ने सुरसंड के कोआरी लचका के समीप शराब खरीद बिक्री होने की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस पहुंचने की भनक मिलते ही तस्कर शराब की खेप छोड़कर फरार हो गए। बाद में शराब को जब्त कर लिया गया। तलाशी लेने पर नेपाली शराब की छह सौ बोतलें बरामद की गई है। इस सम्बंध में एसआई मणिकांत कुमार के द्वारा अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध एफआईआर कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...