अररिया, अप्रैल 6 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के पर मानिकपुर वार्ड संख्या 09 स्थित बच्चू यादव के घर से पुलिस टीम ने छापेमारी कर चोरी की चार बाइक एक आरोपी का बाइक समेत बड़ी मात्रा में बाइक के पार्ट्स बरामद करने में सफलता हासिल की। हालांकि मौके से आरोपी भाग निकला। जानकारी अनुसार मानिकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 में घर में भारी संख्या में चोरी का बाइक रखकर बेचने की शिकायत पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी का बाइक बरामद किया। जबकि फ़रार गृहस्वामी बाइक चोर गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। जो चोरी की बाइक रखकर नेपाल सप्लाई किया करता था तथा बाइक को काटकर उसका पार्ट्स भी बिक्री किया करता था। मामले की पुष्टि करते हुए फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य...