महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लोगों को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए दुकानों की जांच तेज कर दी है। सहायक आयुक्त केके उपाध्याय के निर्देश पर विभागीय टीम ने चौक बाजार, निचलौल और नौतनवा में पहुंचकर कई दुकानों की जांच की। अधिकारियों की जांच के दौरान दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चौक बाजार में पहुंच कर एक किराना की दुकान का निरीक्षण कर बेसन का नमूना संग्रहित किया। इसके बाद निचलौल में पहुंच कर मिठाई की दुकान से लालमोहन का नमूना संग्रहित किया। विभागीय टीम ने नौतनवा में एक आयल मिल का निरीक्षण कर राइस ब्रान आयल तथा एक फ्लोर मिल का निरीक्षण कर मैदा का नमूना संग्रहित कर जांच में भेजा। प्रभारी सहायक आयुक्त केके उपाध्याय ने बताया कि अब तक होली अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.