महाराजगंज, अगस्त 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर चल रहे तस्करी विरोधी अभियान के तहत एसएसबी, कस्टम व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सरहद के समीप छापेमारी कर नेपाल तस्करी के लिए एकत्र की गई चंडीगढ़ निर्मित 280 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। टीम को देख तस्कर माल छोड़कर मौके से फरार हो गए।एसएसबी 22वीं वाहिनी ठूठीबारी को सूचना मिली थी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नेपाल भेजने के उद्देश्य से शराब की एक बड़ी खेप एकत्र की गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक कमांडेंट हेमंत कुमार, कस्टम सुप्रिटेंडेंट सुभाष यादव और आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव की अगुवाई में संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीमा से करीब 200 मीटर पहले स्थित ग्राम मर्चहवा के हाट बाजार शेड के पीछे घेराबंदी की। तलाशी के दौरान लाव...