खगडि़या, मार्च 16 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले की मानसी पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर गोलीबारी मामले के फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित स्थानीय बख्तियारपुर गांव निवासी दीपक कुमार सिंह बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके विरुद्ध कांड संख्या 57/2026 के तहत गत 5 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में फरार अन्य आरोपितों की भी शीध्र गिरफ्तारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...