चंदौली, मार्च 13 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल चतुर्भुजपुर मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर छापेमारी में अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़ हुआ। एसडीएम के नेतृतव में हुई छापेमारी में 12 कमर्शियल, एक घरेलू एवं पांच किलो का सिलेंडर बरामद हुआ। इसके अलावा गैस रिफलिंग का उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित एक पिकअप वाहन जब्त कर लिया गया। छापेमारी के दौरान संचालक भाग निकला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। जिले के लोग जहां गैस की किल्लत से जूझ रहे है, वहीं गैस की कमी को देखते हुए कालाबाजारी शुरू हो गई है। इस दौरान गैस के कारोबारी अपना काला कारोबार खूब चमका रहे है। इसके लिए गैस रिफलिंग कर गैस सिलेंडर का वजन कम कर उंचे दाम पर बेच रहे है। इसका जीता जागता उदहारण नगर के काली महाल चतुर्भुजपुर स्थित एक गोदाम में शुक्रव...