खगडि़या, दिसम्बर 22 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने एक कुर्की जब्ती के एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान पीरनगरा गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर कोर्ट से कुर्की-जब्ती का वारंट निर्गत था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...