सहरसा, अप्रैल 25 -- सोनवर्षाराज। काशनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार शाम क्षेत्र के सिमरिया नहर के समीप छापेमारी कर एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिले के बैलदौड़ थाना क्षेत्र के माली गांव निवासी गोल्डेन कुमार के रूप में हुई है। काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ नहर के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- छापेमारी में कट्टा संग युवक गिरफ्तार तलाशी के दौरान उसके कमर से एक कट्टा बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत...