अररिया, मई 29 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरूवार शाम पलासी वार्ड संख्या 06 स्थित एक घर में छापेमारी कर एक कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरपतगंज पुलिस को पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 06 निवासी मिट्ठू यादव के घर में देसी कट्टा रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मिट्ठू यादव के घर पहुंच कर छापेमारी के लिए पहुंचा पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- छापेमारी में कट्टा व दो कारतूस बरामद, आरोपी फरार थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अवैध हथियार बरामद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभिय...