सहरसा, अप्रैल 5 -- सत्तर कटैया। प्रखंड के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्मा गांव में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। जिस दौरान पुलिस ने एक कट्टा बरामद किया गया है। इस मामले में कट्टा के साथ मंजेश कुमार को बिहरा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जानकारी हो कि डीआईयू टीम सहरसा को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के घर में अवैध हथियार रखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घर के छज्जे से कट्टा बरामद किया। अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...