खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गोगरी थाना अंतर्गत मुश्किपुर से पांच लीटर चुलाई शराब के साथ संजीव राम को गिरफ्तार किया गया। जबकि अलग-अलग जगहों से तीन शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया। छापेमारी उत्पाद एएसआई मनोज कुमार व ममता कुमारी के नेतृत्व में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...