जहानाबाद, मार्च 30 -- काको ,निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने सलेमपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति क़ो गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति सुबोध कुमार बताया जाता है। इस मामले में थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर एक मामले में न्यायलय से नंनबेलुबल वारंट निर्गत हो चुका था जहां गुप्त सूचना मिली की वह घर पर देखा जा रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...