बागपत, अप्रैल 9 -- अमीनगर सराय। डौला गांव में संचालित राणा अस्पताल का एसडीएम बागपत ने चिकित्सकों की टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अप्रशिक्षित महिला चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उपचार दिया जाना पाया गया। संचालक कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकी। जिसके बाद नोडल अधिकारी डा. सुधीर शर्मा ने संचालिका रेखा राणा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा के साथ बागपत सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत, पिलाना सीएचसी अधीक्षक व नोडल अधिकारी डा. सुधीर शर्मा को निरीक्षण के दौरान मुख्य संचालिका राखी राणा निवासी सिसोली जनपद मुजफ्फरनगर मौके पर नहीं मिली। वहां उपस्थित वर्षा निवासी डौला व खुशी निवासी सरधना जनपद मेरठ से शैक्षिक चिकित्सकीय अभिलेख मांगे गए, जिन्हें वे प्रस्तुत नहीं कर पाई। एसडीएम ने बताया कि राखी राणा द्वारा राणा अस्पताल...