छापेमारी में अवैध बालू लादे दो ट्रैक्टर जब्त
औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से रविवार की सुबह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला खनन विभाग की टीम और दाउदनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोन नदी का बालू लादे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक भाग निकले। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मखरा मोड़ के समीप छापेमारी के दौरान दोनों ट्रैक्टरों पर बालू लदा पाया गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पीछा करने का प्रयास किया गया, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। बालू के परिवहन के लिए किसी प्रकार का वैध चालान या कागजात उपलब्ध नहीं था। यह भी पढ़ें- अवैध कोयला लदे दो ट्रकों समेत आठ वाहन जब्त इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना लाया गया, जहां उन्हें सुरक्षित रखा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.