सिद्धार्थ, मार्च 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के उस्का बाजार रोड पर संचालित न्यू एमएम हॉस्पिटल पर छापेमारी किया। इस दौरान अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड संचालित पाया गया। जिसे टीम ने तत्काल सील कराते हुए प्रबंधक के विरुद्ध सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। स्वास्थ्य टीम में पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल, नौगढ़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार जायसवाल, पटल सहायक रोहित वर्मा ने नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में न्यू एमएम हॉस्पिटल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड मशीन बिना पंजीकरण के अवैध तरीके से संचालित पाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल ने तत्काल अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करा दिया। इसके बाद पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी न...