गोड्डा, अप्रैल 24 -- पोड़ैयाहाट।एक संवाददाता । अवैध बालू खनन रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन के छापेमारी टीम के साथ बालू माफिया के द्वारा बीते बुधवार रात्रि पसई नदी बालू घाट में लाठी-डंडे से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।इसके बाद छापेमारी टीम में शामिल पुलिस प्रशासन ने नदी बालू घाट से बालू लदा एक ट्रैक्टर एवं एक बाइक को जप्त कर लिया है। गुरुवार को छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा मंडल के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।जिसमें चार नामजद एवं 15 से 20 को अज्ञात अभियुक्त बनाया है।इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि अवैध बालू खनन रोकथाम को लेकर बीते बुधवार रात्रि छापेमारी टीम के द्वारा नदी बालू घाटों में छापेमारी अभियान चलाया।जहां यह भी पढ़ें- सोन नदी में छापेमारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली व तीन ब...