बिजनौर, मई 3 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंढाला में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर गांव में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक ने अपने साथियों संग मिलकर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मेडिकल स्टोर संचालक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना किरतपुर क्षेत्र के बसी निवासी संजय शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा गांव मुंढाला में मेडिकल स्टोर करता है। गांव में ही सुहैल पुत्र अनीस क्लीनिक चलाता है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव में सुहैल के क्लीनिक पर मेडिकल टीम ने छापेमारी की थी। यह भी पढ़ें- मेडिकल स्टोर पर आए युवक के साथ की मारपीट सुहैल को शक था कि यह कार्रवाई विभाग ने उसकी शिकायत पर की है। आरोप है कि एक मई की रात संजय शर्मा अपना मेडिकल स्ट...