गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में देह व्यापार के मामले में तीन स्पा सेंटर संचालकों समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्पा सेंटरों पर शनिवार रात छापेमारी की गई थी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य ने बताया कि शनिवार रात तीन स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई थी। मौके से एक कर्मचारी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 23 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया था। जबकि स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए थे। स्पा सेंटर संचालक विक्की, कुलदीप, गौरव और ग्राहक मनी भूषण, राहिल, शोएब, फैजान, फईम और शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...