भागलपुर, जून 12 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज अंबाबाग में पांच जून की रात छापेमारी के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट व पैसे मांगने के आरोप में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बबरगंज थानेदार दिव्या कुमारी और थाने के चालक सिपाही अमित कुमार को सस्पेंड कर दिया है। दोनों को कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा विभागीय नियमों के उल्लंघन के आरोप में सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है। घटना के दौरान वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। एसएसपी ने एसपी सिटी से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में बबरगंज थानेदार और चालक पर लगे आरोप को सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है. यह भी पढ़ें- सदर थाना में पदस्थापित सिपाही निभाकर चौधरी को एसपी ने किया निलंबि...