किशनगंज, अप्रैल 4 -- किशनगंज । संवाददाता पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक कार्रवाई की है। अभियान डीएम विशाल राज और एसपी के निर्देश पर चलाया जा रहा है। सदर थाना की पुलिस को सदर प्रखंड के जुलजुली में अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने टीम गठित कर जुलजुली में छापेमारी की। सूचना के बाद पुलिस की टीम उक्त स्थल पर पहुंची।इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त कुल 17 ट्रैक्टरों को जप्त किया है। जप्त किए गए 17 ट्रैक्टरों में से 12 ट्रैक्टरों में खनन सामग्री लदी हुई थी, जबकि 5 ट्रैक्टर खाली पाए गए थे।मामले में खान निरीक्षक सुनील कुमार के बयान पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.