छापेमारी की सूचना लीक, शटर गिराकर भागे संचालक
फतेहपुर, मई 24 -- खागा। नगर क्षेत्र में मानकविहीन अस्पतालों और अवैध पाली क्लीनिकों पर रविवार को सीएमओ ने छापेमारी की। हालांकि सूचना पहले ही लीक हो जाने के कारण अधिकांश झोलाछाप डाक्टर और अवैध अस्पतालों के संचालक शटर बंद कर मौके से गायब हो गए। सीएमओ डा. इश्तियाक अहमद की टीम ने किशनपुर रोड, रायपुर रोड, सीएचसी हरदो के आसपास, भवानीपुर मोड़, पटेरवा मोड़, हरदो मोड़ और ऐलई रोड समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान कई अस्पताल बंद मिले। कई जगहों पर अस्पतालों के बोर्ड तक हटाए जा चुके थे। जिससे साफ जाहिर हुआ कि कार्रवाई की भनक पहले ही संचालकों तक पहुंच चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ अस्पतालों में दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक मानक पूरे न मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.