महाराजगंज, अप्रैल 27 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में रविवार को कीटनाशक दवाओं के दुकानदारों में उस समय हड़कंप मच गया, जब कृषि विभाग की छापेमारी की सूचना तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से खिसक लिए और ग्राहकों को भी वापस कर दिया।बताया जाता है कि हरदी डाली, खनुआ, सुंडी, रजिया घाट, आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा, शेख फरेंदा, सोनौली व नौतनवा समेत कई सीमावर्ती क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में छापेमारी की खबर आग की तरह फैल गई, जिससे पूरे इलाके के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- कीटनाशक दुकानों पर छापे, पांच संदिग्ध नमूने लिए हालांकि, कुछ घंटों बाद जब कृषि विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची और सूचना के सही नही...