हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस। चैत्रीय नवरात्र और ईद के पर्व पर लोगों को शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने को लेकर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा छापेमारी अभियार जारी है। गुरुवार को भी सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा टू रणधीर सिंह के निर्देशन में जिले के अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने कार्नफ्लेक्स मिक्सर, पंजाबी मिक्सर, मावा, कूटू आटा, घी, मोराको नमकीन आदि का नमूना जांच हेतु लिया। साथ ही फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान टीम सिकंदराराऊ क्षेत्र में स्थित महाकालेश्वर ट्रेडिंग कंपनी के यहां निरीक्षण करते हुए परी कार्नफ्लेक्स मिक्सर एवं पंजाबी मिक्सर का सर्वे ...