सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सोनबरसा। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में फर्जी मेडिकल क्लिनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सीएचसी प्रभारी कन्हैया कुमार, बीएचएम संतोष कुमार, सोनबरसा थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार व सशस्त्र बलों की टीम ने थानाक्षेत्र के लालबंदी पूर्वी व मुजौलिया में छापेमारी अभियान चलाया। मुजौलिया में छापेमारी के दौरान एमबीबीएस डॉक्टर के नाम पर चल रहे डीके गुप्ता के क्लिनिक में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान वहां दवा, प्लास्टर सामग्री और दवा दुकान अवैध रूप से संचालित होती मिली। टीम द्वारा जब कागजात की मांग की गई तो संचालक एक भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही क्लिनिक में फर्जी डिग्री का बोर्ड भी लगा हुआ पाया गया। सीएचसी प्रभारी कन्हैया कुमार ने बताया कि उक्त क्लिनिक को तत्काल प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.