अमरोहा, जून 28 -- शनिवार की रात पुलिस ने हाईवे के किनारे एक घर में छापेमारी कर देह व्यापार होते पकड़ा। पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। शनिवार रात झगड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार घर में देह व्यापार होने की सूचना थी। घर के बाहर जमा भीड़ को पुलिस ने किसी तरह खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को हिरासत में लिया तथा पूछताछ की। सीओ अजंलि कटारिया ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...