छापेमारी कर पत्थर लदे ट्रेलर को पकड़ा
चंदौली, सितम्बर 7 -- चकिया। काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज के अमरा बीट स्थित चूरहरि वन ब्लॉक की पहाड़ी पर रविवार की सुबह वन विभाग, उड़ाका दल और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन के पत्थर चौका ट्रेलर पर लोड किया जा रहा था। टीम ने मौके से ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे के नेतृत्व में चंद्रप्रभा एवं चकिया रेंज के वनकर्मियों के साथ ही चकिया थाने की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम को देखते ही खनन में शामिल चालक और अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से पत्थर लदे ट्रेलर को पकड़ लिया। फरार चालक और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मौके पर वन दरोगा रामआशीष, सदानंद, वन रक्षक शिवबख्श, मंदीप सहित अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.