हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर/राजापाकर । हि.टी. बरांटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में बीती रात एक आरोपी को पकड़ने के लिए गई एएलटीएफ पर आरोपी के परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक पुलिस अवर निरीक्षक का सिर फट गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एसआई की सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद और 15-20 अज्ञात हमलावरों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। गिरफ्तारी के लिए पहुंची एएलटीएफ टीम पर हमले के मामले में नरेश राय उर्फ घुसकी राय पिता स्व. आन्नदी राय, चंदेश्वर उर्फ विन्देश्वर राय पिता स्व. सीताराम राय, फूल कुमारी देवी पति चंदेश्वर राय उर्फ विन्देश्वर राय, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.