बहराइच, अप्रैल 30 -- नानपारा, संवाददाता। कोतवाली नानपारा इलाके जगन्नाथपुर में पूर्ति निरीक्षक की टीम ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दो घरों से 12 ड्रमो में लगभग 2400 लीटर पेट्रोल व 2 ड्रम मे लगभग 230 लीटर डीजल बरामद हुआ है। टीम ने अवैध स्टॉक को सीज कर दिया है। गुरुवार की दोपहर मुखबिरी द्वारा जिला पूर्ति निरीक्षक को सूचना मिली कि बलहा के रुपईडीहा रोड स्थित जगन्नाथपुर में एक के बाहर कमरे में नौ ड्रम व दूसरे घर मे 5 ड्रम मे डीजल व पेट्रोल रखा हुआ है। पूर्ति निरीक्षक बलहा साधना श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज अमन कुमार व पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अजय वर्मा के घर के बाहर कमरे में प्लास्टिक के नौ ड्रम बरामद व अजय के दूसरे घर के कमरे में प्लास्टिक के पांच ड्रम बरामद हुए। टीम ने रिंच की सहाय...