पाकुड़, अप्रैल 1 -- महेशपुर, एक संवाददाता। सीओ संजय कुमार सिंहा एवं रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चला कर एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ संजय कुमार सिंहा सह वादी ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 31 मार्च 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रद्दीपुर मदरसा के पास ले जा रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया था। पुलिस बल को देखते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। जिससे प्रतीत होता है कि अवैध वाले बालू परिवहन किया जा रहा था। अवैध बालू परिवहन चलान एवं संबंधित ट्रैक्टर की कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर ट्रैक्टर को जब्त कर रद्दीपुर थाने में रखा गया है। वहीं पुलिस ने वादी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर ट्...