सिमडेगा, मार्च 21 -- सिमड़ेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी, एसपी के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के क्रम में लसिया और बानाबीरा में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सूचना के आधार पर कई स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी में अवैध रूप से शराब बनाने में प्रयुक्त लगभग 400 किलो जावा महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा करीब 25 लीटर तैयार अवैध शराब भी जब्त की गई। बताया गया कि छापेमारी के पश्चात संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...