पटना, जून 30 -- भगवानगंज पुलिस ने रविवार को मसौढ़ी के भदौरा गांव में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से दो कट्टा, दो कारतूस, दो मोबाइल और हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने संचालक महामाया रविदास को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ-1 कोमल मीणा ने सोमवार को बताया कि भगवानगंज पुलिस ने खरौना मोड़ पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर महामाया रविदास भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर भदौरा स्थित महामाया रविदास के घर पर छापेमारी की गई। जहां मिनी गन फैक्ट्री मिली। पुलिस ने उसके घर से एक कट्टा, भट्ठी, वाइस मशीन, रेती, पेंचकश, लोहा के कई प्लेट और अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह हथियार बनाकर बेचता था। आरो...