उरई, मार्च 20 -- उरई। चैत्र नवरात्र पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों में छापामारी अभियान चलाकर खाने-पीने की वस्तुओं की सैंपल लिए।विभिन्न प्रतिष्ठानों से साबूदाना, चना, काजू , घी और केला के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त खाद्य डॉ जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को उरई इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इंडियन एंटरप्राइजेज से केला का नमूना, कोटरा रोड एट पर स्थित रवींद्र कुमार के प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना संग्रहित किया। साथ ही सूबेदार के प्रतिष्ठान से घी, सुरेश कुमार के प्रतिष्ठान से घी का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही रामपुरा तहसील माधौगढ़ से सुदीप यादव के प्रतिष्ठान से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.