उरई, फरवरी 26 -- कोंच। संवाददाताहोली के नजदीक आते ही मिलावटखोरों पर नकेल कसी जाने लगी है। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने गुरुवार को कोंच नगर में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कई किराना दुकानों और मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आयुक्त और जालौन जिला प्रशासन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर संचालित किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस टीम में सुनील कुमार (फूड इंस्पेक्टर), कन्हैया लाल (फूड इंस्पेक्टर, कोंच) और महेश कुमार (फूड इंस्पेक्टर) शामिल रहे। जांच के दौरान टीम ने स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.