धनबाद, जून 25 -- कतरास। बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के कैलूडीह हार्ड पैच में बुधवार को बीसीसीएल प्रबंधन और सीआईएसएफ ने संयुक्त छापेमारी कर करीब 14 टन अवैध कोयला जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए। जब्त कोयले को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...