बिजनौर, नवम्बर 28 -- अफजलगढ़। वन विभाग द्वारा छापामारी के दौरान बेशकीमती लकड़ी बरामद की गई है। मामले में विभागीय कार्यवाही की जा रही है। वृहस्पतिवर को विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर वन कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरगढी में छापामारी की गई। बेहद गोपनीय ढंग से की गई छापामारी की कार्यवाही के दौरान वन कर्मियों द्वारा गांव स्थित किसी के घेर में मौजूद बेशकीमती खैर की लकड़ी के 71 लट्ठे बरामद किए गए। छापामारी कार्यवाही में वनकर्मी मोहम्मद अब्बास, नईम अहमद तथा विवेक कुमार शामिल रहे। वन कर्मियों द्वारा छापामारी करके खैर की लकड़ी बरामद करने संबंधी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। आला अधिकारियों के निर्देश के चलते खैर की बरामद की गई लकड़ी को नगीना रेंज की रेहड क्षेत्र स्थित वन चौकी पर ले जाया गया है। उधर सम्बंधित आरओ ने मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.