सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- सीतामढ़ी। भासर पिकेट पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 40 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। पिकेट प्रभारी रविकांत कुमार ने बताया कि शनिवार की रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कांटा चौक के पास एक बाइक चालक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। तत्परता दिखाते हुए पुलिस जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।तलाशी के दौरान बाइक से 2.90 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के जबाबीपुर निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, रविवार की दोपहर करीब एक बजे दिवा गश्ती के दौरान मोहनपुर चोरबा ...