विकासनगर, जुलाई 1 -- कालसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भंजरा के मसोटी खेडा में मंगलवार देर रात अग्निकांड में एक किसान की दो मंजिला आवासीय छानी जलकर राख हो गई। इस हादसे में छानी के अंदर बंधे 12 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। घटना के पीछे छानी के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिरने की आशंका जताई गई है। पजोटा निवासी भोपालू पुत्र काडिया का मसोटी खेड़र में दो मंजिला आवासीय छानी थी। दिनचर्या के अनुसार मंगलवार को भोपालू पशुओं को चारा-पानी देने के बाद अपने गांव पजोटा लौट आए थे। देर रात अचानक छानी में आग लग गई। यह भी पढ़ें- चकराता के भंजरा गांव में लगी आग में घर के साथ ही मवेशी भी जले आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही भोपालू भी आनन-फानन में मौके पर पह...