पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- पिथौरागढ़। सीमांत के छाना पांडे क्षेत्र में महिला को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को 42 वर्षीय आशा देवी अपने खेतों से मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। इस दौरान सांप ने उनके हाथ में डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी की टीम ने महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में महिला के आगे को उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...