लखनऊ, सितम्बर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पॉलीटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन काउंसिलिंग से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी 27 सितंबर तक अपना नामांकन कर सकेंगे। बुधवार से लेकर 27 सितंबर तक उन्हें ऑनलाइन नामांकन कराए जाने की छूट दी गई है। पात्र विद्यार्थियों की नामांकन की प्रक्रिया 20 सितंबर तक पूरी की जानी थी लेकिन कई संस्थानों में तय समय पर कार्य न हो पाने के कारण तारीख बढ़ाई गई है। सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित तारीख तक नामांकन कराया जाना सुनिश्चित करें। किसी भी छात्र का नामांकन छूटा तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संस्थान की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...