मुजफ्फर नगर, मई 14 -- जानसठ। गांव नंगला के भारतीय इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर इसमपाल के निर्देशन में तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कवाल की चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर परीक्षा के मार्गदर्शन में एक सप्ताह तक योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उक्त शिविर में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर दिनेश कुमार एवं पीटीआई अक्षय वर्मा सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। शिविर में वंदना, शुष्म व्यायाम, आसन, प्राणयाम, ध्यान, स्कल्प, शान्ति पाठ कराया गया। उसके पश्चात छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने प्रत्येक आसन की सावधानी, लाभ, करने का सही तरीका, योग परामर्श जैसे सर्वाइकल, फोर्जन सोल्डर, सिलिप डिक्स, जोइट्स पैन आदि बीमारियों से निजाद पाने के लिए योग क...