बगहा, मार्च 20 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय उच्च विद्यालय के बच्चों को कैरियर गाइडेंस और किशोरावस्था विषय के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योकि इसी उम्र में उनमें शारिरिक, मानसिक परिवर्तन होता है। ऐसे में उन्हें इन दोनों विषयों की जानकारी होना जरूरी है। उक्त बातें समग्र शिक्षा अभियान की कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी ने गुरुवार को नगर के ऑडिटोरियम में कहीं। शिक्षा विभाग द्वारा एडोलेसेन्स कार्यक्रम फ़ॉर गर्ल्स एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन बेतिया ऑडोटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीपीओ गार्गी कुमारी, डीपीओ स्थापना कुमार अनुभव और एडीपीसी राजदेव यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। डीपीओ ने बताया कि प्रश...